फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जाम नालियों और जलभराव से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन में बदहाल सफाई व्यवस्था और नालियों की सफाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। वहीं किसानों को खेतों तक आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का समय नजदीक है। ऐसे में गांव की बदहाल स्थिति से श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी बन सकती है।
आरोप है कि सड़क बनने के बाद से अब तक नालियों की सफाई नहीं कराई जा सकी है, जिससे जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान विपिन, सुभाष, वेद प्रकाश, सुंदर पाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हेतराम सिंह का कहना है कि सड़क का निर्माण पहले से ही नीचे स्तर पर किया गया है। सड़क को ऊंचा बनाना चाहिए था। ऐसे में पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही है, जिसके कारण यह समस्या बनी हुई है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव धर्मपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में वर्तमान समय में कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। सफाई कर्मी के अभाव में नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें