फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सांड के हमले में जान गवाने वाले किसान का शव रखकर अलीगढ़ मार्ग किया जाम, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 08 Apr 2023 05:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रहरा (अमरोहा)

सार

ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा दिलाया जाए और छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाए। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की भी मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रहरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार को सांड के हमले में जान गवाने वाले किसान का शव अलीगढ़ मार्ग पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। मुआवजा दिलाने और छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की। मौके पर पुलिस पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास चल रहा है। करीब डेढ़ घंटे से सड़क पर ग्रामीणों का कब्जा है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव भावली निवासी 50 वर्षीय किसान रामवीर पर शुक्रवार शाम को सांड ने हमला कर दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे किसान के शव को ग्रामीणों ने रहरा अलीगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा दिलाया जाए और छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाए। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की भी मांग पर अड़े हैं। जाम और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर का कहना है कि लोगों को समझाया जा रहा है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें