मंडी धनौरा। आजादी के 78 साल बाद भी विकास के नाम पर ग्रामीणों को सिर्फ झूठे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधि भी जमीनी हालत को नजरअंदाज कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि वहां गड्ढे ही दिखाई देते हैं। विकास खंड की ग्राम पंचायत शेरपुर में मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ है।
लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग पर सरकारी अस्पताल भी स्थित है। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यूं तो चुनाव के बाद कोई जन प्रतिनिधि इधर झांकता भी नहीं है। वे पानी की निकासी व सड़क निर्माण के लिए सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई उनकी सुनवाई को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी से होकर जाने से संक्रामक रोग की आशंका रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पानी की निकासी के इंतजाम व सड़क की मरम्मत के लिए आवाज उठा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।