फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ के पानी के साथ आए मगरमच्छ से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बाढ़ के पानी के साथ आए मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार को गांव इब्राहीमपुर के पास मगरमच्छ दिखाई दिया था। एक ग्रामीण ने मोबाइल से उसका फोटो भी खींच लिया था।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनी है। खादर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। हजारों हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई है। ग्रामीण पशुओं को चारा लाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोमवार को गांव इब्राहीमपुर के पास ग्रामीण सुरेंद्र सिंह को मगरमच्छ दिखाई दिया। उधर, ग्रामीण रामपाल सिंह ने बताया कि पहले से ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। अब खतरनाक जलीय जीवों से जान को खतरा और सताने लगा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें