हसनपुर ब्लॉक की ओसामाफी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीडीओ से जांच की मांग की है। सीडीओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
ओसामाफी निवासी कौसिंद्र सिंह, चमन सिंह ने सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को शिकायतीपत्र दिया। जिसमें कहा कि ग्राम प्रधान बिना काम के ही कुछ लोगों खातों में रुपये डालते है। इंटरलॉकिंग के तहत बिछाई सड़क का नाम बदलकर दो बार उसका पैसा निकाल लिया। वहीं सगे संबंधियों व बेटों के खातों में भी 100 दिन का काम पूरा दर्शाकर मनरेगा द्वारा उनके खातों में मजदूरी की रकम भेज दी गई। जो गलत है। कहा, न तो गांव में सोलर लाइट लगीं ओर न हीं स्ट्रीट लाइट लगी हैं तथा न ही हैंडपंप को रिबोर कराया गया है। इसके बाद भी प्रधान द्वारा इसके लिए सरकारी खजाने से धनराशि को खर्च कर दिया गया। शिकायत के आधार पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। संवाद