फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रहरा सीएचसी में प्रसव को पहुंची ग्राम प्रधान की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 16 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। रहरा सीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई मलकपुर की ग्राम प्रधान नीलम देवी (40) की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलकपुर में नीलम प्रधान थीं। उनकेपहले से तीन बच्चे हैं। उनके पति मनोज कुमार ने सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नीलम देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान सीएचसी रहरा में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में मनोज कुमार से डिलीवरी से पहले तीन हजार रुपये की मांग की गई। मनोज कुमार ने बाद में रुपये देने की बात की।
आरोप है कि नीलम देवी को इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि स्टाफ व डॉक्टर मौके से भाग गए। इसके बाद निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को सीएचसी लेकर पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं सीएचसी के प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी का कहना है कि जब महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे तो उसकी हालत पहले से ही बहुत खराब थी। महिला पीलिया से ग्रसित थी। गंभीर हालत में महिला को रेफर किया गया था। बाद में महिला की मौत हुई है। रहरा थाना प्रभारी अमित तोमर का कहना है कि महिला की मौत हुई है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें