फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैमिली आईडी कैंप में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। फैमिली आईडी कैंप में एडीओ पंचायत की मौजूदगी में कुछ लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट की। उन्हें गालियां दीं और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने फोन छीनकर तोड़ दिया। मामले में पिता और दो-पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमरोहा विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शहरोज अली 26 दिसंबर को मूंढ़ाखेड़ा गांव के पंचायत सचिवालय में आयोजित फैमिली आईडी कैंप में काम कर रहे थे। इस दौरान एडीओ पंचायत मदनसिंह भी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि गांव के रहने वाले राम सिंह, उनके बेटे अजीत और संकित ने ग्राम विकास अधिकारी शहरोज अली के साथ मारपीट की और गालियां दीं। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी शहरोज अली ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। बचाव में आए एडीओ पंचायत मदन सिंह को भी गालियां दीं। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला।
सीओ सिटी अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में राम सिंह, उनके बेटे अजीत और संकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें