फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विजिलेंस ने शुरू की पांच करोड़ के गबन के जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना विभाग के पौने पांच करोड़ रुपये के गबन की जांच विजिलेंस ने शुरू कर दी है। उन्होंने मामले में संलिप्त रहे नौ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सेवा विवरण तलब किया है। गबन का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना था।
विज्ञापन

गजरौला-चंदनपुर स्थित गन्ना विभाग के दफ्तर में सरकारी चेकों में हेराफेरी कर पौने पांच करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। जिसके बाद घोटाले से जुड़े सरकारी अभिलेख भी दफ्तर से गायब हो गए थे। सरकारी अभिलेख गायब होने के मामले में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा अमरोहा देहात थाने में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रीतम सिंह, लिपिक आशीष सैनी, धर्मवीर सिंह, प्रशांत, कैलाश चपरासी एवं महेश कुमार को आरोपी बनाते हुए अभिलेख चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घोटाले के प्रकरण में गन्ना मंत्री ने विजिलेंस को जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के दौरान विजिलेंस ने तत्कालीन डीसीओ हेमेंद्र सिंह एवं विजय बहादुर सिंह, तत्कालीन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रीतम सिंह, हरिओम सिंह एवं महेश कुमार, लेखा लिपिक प्रशांत कुमार एवं विकास कुमार, लिपिक आशीष सैनी तत्कालीन संयुक्त गन्ना आयुक्त अमर सिंह का सेवा विवरण तलब किया है। डीसीओ मनोज कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच उच्च स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन

-
यह था मामला
बीते साल गन्ना विभाग में पौने पांच करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के बाबू आशीष सैनी पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गजरौला के साथ ही गन्ना विकास परिषद चंदनपुर कार्यालय की भी जिम्मेदारी है। टीम ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक के अभिलेखों की जांच की। इसमें पाया कि आशीष सैनी ने अलग-अलग बैंक से रकम की निकासी की। इसके अलावा लिपिक आशीष सैनी द्वारा अपनी पत्नी प्रीति सैनी के गन्ना विकास परिषद गजरौला व चंदनपुर के यूनियन बैंक अमरोहा, केनरा बैंक अमरोहा, एचडीएफसी अमरोहा, पंजाब नेशनल बैंक अमरोहा, केनरा बैंक गजरौला, एक्सिस बैंक गजरौला एवं जिला सहकारी बैंक के खाते में से रकम ट्रांसफर की। गबन की पुष्टि होने पर तत्कालीन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रीतम सिंह ने 16 जुलाई-22 को गजरौला थाने में आशीष सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, मामला हाई प्रोफाइल हो जाने और अगस्त में डीसीओ कार्यालय के अभिलेख चोरी होने के मामले में एससीडीआई प्रीतम सिंह सहित आठ के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में केस दर्ज हुआ था। पौने पांच करोड़ रुपये के गबन में संलिप्तता पाए जाने पर तत्कालीन डीसीओ विजय बहादुर सिंह और डॉ. अजय सिंह को निलंबित कर दिया गया था। जबकि हेमेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें