फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: बरातियों से भरी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, अमरोहा जिले की घटना

Fri, 21 Feb 2025 08:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा/बछरायूं

सार

बरात से लौट रही ईको कार में अचानक आग लग गई। इसमें बैठे बरातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन वाहन पूरी तरह जल गया। बाद में सभी बराती दूसरी गाड़ियों से वापस लौट गए।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरातियों से भरी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में सवार बरातियों ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। मौके पर आई फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बाद में कार सवार लोग दूसरी कार से वापस चले गए।

विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र के गांव तिगरी धाम से बृहस्पतिवार की रात एक युवक चिंटू की बरात थाना धनौरा के गांव शेरपुर गई थी। वर पक्ष की ओर से गांव के करीब आठ लोग ईको गाड़ी में सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए शेरपुर जा रहे थे। ईको कार हापुड़ निवासी दीपक कश्यप की थी।

शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी बराती ईको गाड़ी में सवार होकर वापस जा रहे थे। उनकी कार थाना बछरायूं के गांव मौहम्मदपुर पट्टी के करीब पहुची। अचानक गाड़ी में आग लग गई। इसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


कार से आग की लपटें निकलने लगी। कार में सवार लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान सूचना मिलने पर थाना बछरायूं पुलिस व गजरौला से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुच गई। दमकलकर्मियों ने काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार सवार लोग बरात में आई दूसरी गाड़ियों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक बछरायूं प्रवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें