फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तमंचे से फायरिंग करते हुए युवती का वीडियो वायरल

Fri, 02 Jun 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती तमंचे से हवाई फायरिंग कर रही है। दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रही वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने ही गाजियाबाद में तैनात इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवती का अलग-अलग ग्रुप में वायरल हुए वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया। वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती रात के अंधेरे में तमंचे को हाथ में लेकर हवाई फायरिंग कर रही है। उसके पीछे कोई खड़ा है। जिसके कहने पर उसने कई बार फायरिंग की। गाजियाबाद के लिंक थाने में तैनात इंस्पेक्टर निरंजन सिंह सिरोही का आरोप है कि वीडियो में वही महिला रिश्तेदार है, जिसने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। फायरिंग का वीडियो काफी पुराना है। उससे कह कर कोई फायरिंग करा रहा है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें