फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर किसान से तीन लाख हड़पे

Fri, 02 Jun 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्लॉट बेचने का झांसा देकर आरोपी ने किसान से तीन लाख रुपये हड़प लिए। बाद में प्लॉट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के एचौड़ा कंबोह में दिवंगत नरेंद्र पाल का परिवार रहता है। उनके बेटे होम पाल सिंह ने अमरोहा नगर के मोहल्ला नई बस्ती बटवाल निवासी मोहम्मद असलम से 100 वर्ग गज का प्लॉट हिल्टन स्कूल के पास तय किया था। इस दौरान 40 हजार रुपये बयाने के तौर पर दिए गए थे। जबकि दो महीने में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने का समय रखा गया। इस बीच मोहम्मद असलम ने जरूरी काम बताकर बकाया रुपयों की डिमांड की।
पीड़ित ओमपाल सिंह ने ब्याज पर लेकर 2 लाख 60 हजार रुपये मोहम्मद असलम को दे दिए। लेकिन बाद में उसने उस प्लॉट को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब इस बात की जानकारी होमपाल सिंह को हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो टालमटोल कर रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मोहम्मद असलम के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें