फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार सवार का तमंचे से फायर करने का वीडियो वायरल

Tue, 15 Aug 2023 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। कार में फेसबुक पर लाइव आकर बनाई गई वीडियो में एक युवक तमंचे से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले युवक ने तमंचे को लोड किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोमवार को वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये वीडियो नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नया गांव माझरा कौरल के युवकों की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 50 सेकंड का है। वीडियो में तीन युवक कार में सवार हैं। पीछे सीट पर बैठा युवक के हाथ में तमंचा है। आरोपी युवक पहले कार के सामने वाले शीशे पर फायर करने का प्रयास करता है। लेकिन आगे सीट पर बैठा युवक उसे रोक देता है। इसके बाद युवक अपने साइड का शीशा उतार कर फायर करता है और बाद में दोबारा से तमंचे को लोड करके एक और फायर करता है। तमंचे से फायर करने वाले युवक का चेहरा वीडियो में स्पष्ट नहीं दिख रहा है। जबकि कार में आगे बैठे ड्राइवर और बगल की सीट में बैठे युवक के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो किसी ऋषभ सिद्धू की फेसबुक आईडी पर लाइव आकर बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें