फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुष्कर्म के मुकदमे की पैरवी करने पर पीड़िता के चाचा को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भतीजी के दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मुकदमे की पैरवी करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। भतीजी के साथ गलत संबंध होने की बात कह कर समाज में बदनाम कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाली विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोप मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता के भाई और पिता दोनों बाहर रहते हैं। मुकदमेबाजी के चलते विवाहिता के साथ उनके चाचा अधिकारियों के पास पैरवी करने जाते हैं। आरोप है कि 27 मार्च को पीड़ित अपनी भतीजी के साथ एसपी कार्यालय आया था, तभी एक अंजान नंबर से कॉल आई और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तू इस केस से दूर रह, अगर एसपी ऑफिस आना-जाना बंद नहीं किया तो तेरे लिए ठीक नहीं होगा। आरोपी अंजान नंबर से लगातार धमकी दे रहे हैं। मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जलालपुर घना के रहने वाले कंचन सिंह के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें