फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुनाव में अधिगृहीत की जाएंगी डिपो के बेड़े से 31 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/गजराैला। मतदान पार्टियों, कार्मिकों, सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र तक आने जाने के लिए भटकना न पड़े, इसलिए रोडवेज की 31 बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। अमरोहा डिपो के बेड़े से 31 बस चुनाव के लिए अधिगृहीत की जाने पर परिवहन निगम को यात्रियों के लिए यातायात की सुविधा मुहैया कराने में परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


अमरोहा जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अर्ध सैनिक बलों, पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड जवानों को मुस्तैद किया जाएगा। सभी विभागाें के अधिकारी व कर्मचारियों को चुनाव कराने में लगाया जाएगा। मतदान कार्मिकों, पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा बलों को मंडी समिति से उनके मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और मतदान संपन्न हो जाने पर ईवीएम को मंडी समिति तक लाने के लिए बसों की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए अमरोहा रोडवेज डिपो के बेड़े से 31 बसों का अधिग्रहण किया जाएगा।
डिपो के बेड़े में 62 बस हैं। 31 बस चुनाव में चली जाने पर यात्रियों को सफर करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को यातायात की सुविधा मुहैया कराने में परिवहन निगम के भी पसीने छूट सकते हैं। परिवहन निगम के एआरएम मोहम्मद शफी का कहना है कि 50 प्रतिशत बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए पत्र आ गया है। बस चुनाव में चली जाने पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए बाकी बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें