फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों को जबरन दी जा रही नैनो यूरिया की शीशी

Fri, 17 Mar 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने कहा कि यूरिया खाद के साथ दुकानों पर नैनो यूरिया की शीशी दी जा रही है। यदि किसान नैनो यूरिया नहीं खरीदता है तो उसे यूरिया भी नहीं मिल रहा। जिससे किसान परेशान हैं। अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान ने बैठक ने कहा कि बिजली विभाग के गैर जिम्मेदार रवैया के चलते क्षेत्र में एवी लाइन मौजूद होने के बाद भी गांव में उच्चशक्ति विद्युत के नंगे तारों से आपूर्ति कराई जा रही है। प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई क्षमता अति शीघ्र दोगुनी कराई जाए। किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे पात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड काट दिए गए हैं। जांच कराकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराकर नए राशन कार्ड जारी किए जाएं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव उधनपुर के चौराहे से नवनिर्मित कचहरी तक मार्ग को पक्का कराया जाए। यहां जिला कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू अग्रवाल, ओमवीर सिंह ब्लॉक मंत्री, उमेश ठाकुर प्रचार प्रमुख, सतीश कुमार जिला प्रचार मंत्री, जसवीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, लाखन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें