फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं, तो जमीन नहीं

Fri, 17 Mar 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। कूबी में 18 दिनों से चार गुना मुआवजा की मांग को लेकर तीन गांवों के ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं। किसानों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक चार गुना मुआवजा नहीं दिया जाएगा। हम जमीन खाली नही करेगें। 18 दिनों से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों के साथ कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर के ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। वह होली त्योहार पर भी धरनास्थल से नहीं उठे। किसान मौजूदा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं।
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, संजीव सिंह, संतराम सिंह, सोमवीर सिंह, मुकेश चौधरी, रफी, मेराजुल, मूर्ति देवी, मुन्नी देवी, रोनक देवी, राखी देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें