फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेखपाल से मारपीट करने में विहिप का प्रखंड मंत्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जमीन नापने गए लेखपाल को बंधक बनाकर पीटने के मामले में नामजद विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि 20 जुलाई की शाम थाना क्षेत्र के गांव नगलिया मेव में लेखपाल तारेश सिंह राणा जमीन नापने गए थे। इस बीच पाया गया कि गांव में तीन सगे भाई सहित चार लोग ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे। कुछ महिलाएं भी उनके साथ काम कर रही थीं। लेखपाल ने निर्माण को अवैध बताते हुए रोकने को कहा। जिस पर तीन सगे भाइयों अरविंद, रणवीर, मोहित ने अरुण कुमार ने लेखपाल को घेर कर मारना पीटना शुरू कर दिया। उनके कपड़े फाड़ डाले। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गालियों के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने लेखपाल को बंधक बना लिया।
मौका पाकर लेखपाल ने किसी तरह उच्च अधिकारियों को अपने बंधक बनाए जाने की सूचना दी। तुरंत तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल को मुक्त कराया था। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद, रणवीर, मोहित व अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रणवीर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें