फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दंपती का विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में हुई मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने बैठी पंचायत में दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में युवक के दादा व चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर माफी के मुनेश कुमार ने अपने बेटे भूपेंद्र की शादी करीब एक वर्ष पहले कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी जसवंत की बेटी चारुल के साथ की थी। किसी बात को लेकर दंपती में मनमुटाव चल रहा है। रविवार को क्षेत्र के ही गांव जब्दा स्थित टीचर्स गार्डन में बेटे की ससुराल पक्ष से दिवाकर, रामा, दयाराम व कावेंद्र आए थे। विवाद हल कराने की बात कहकर दादा फकीरचंद व चचेरे भाई रविंद्र को भी बुलाया था। भूपेंद्र का आरोप है कि बातचीत के दौरान इन चारों लोगों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें