फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री आवास योजना में 92 परिवारों का सत्यापन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 99 मकानों का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 92 परिवारों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर ही प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना चल रही है। जिसमें गरीब लोगों को अपनी छत दी जाएगी। इसके लिए अब तक जिले में 92 परिवारों का सत्यापन कर लिया गया है। इसके अलावा छह परिवारों का सत्यापन कराया जा रहा है और एक में तकनीकी समस्या आ रही है। पात्र लाभार्थियों के खाते में मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इस योजना में जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिह्नित परिवारों, दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों और ऐसे जरूरतमंदों को शामिल किया गया है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका। जिससे उनके पक्के मकान का सपना पूरा हो सकेगा। पीडी अम्बरीश कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। उनके खाते में पैसा भेजा जाएगा। इससे गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें