फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू

Tue, 18 Jul 2023 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को लेकर लागू किया गया रूट डायवर्जन सोमवार को शाम से हटा दिया गया। कांवड़ियों की कम आवाजाही और सावन के दूसरा सोमवार होने के चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया। इसके साथ ही दिल्ली मुरादाबाद हाईवे की दोनों लेन पर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। शाम से हाईवे पर ट्रक व बसों का संचालन भी होता दिखा। इससे लोगों को राहत मिलती दिखाई दी।
विज्ञापन

सावन माह में कांवड़ियों के जत्थे दिल्ली मुरादाबाद हाईवे के अलावा नौगांवा, अमरोहा, जोया, धनौरा व गजरौला होते हुए गुजरते हैं। इसके चलते प्रशासन ने हाईवे पर एक लेन को पूरी तरह कांवड़ियों के हवाले कर दिया था। जबकि दूसरी लाइन पर कार, बाइक व आवश्यक वस्तुओं के वाहन निकलने की अनुमति थी। जबकि ट्रक, रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके साथ ही प्रशासन ने शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन रखने का निर्णय लिया था, लेकिन कांवड़ियों के जत्थे अधिक गुजरे तो पूरे सप्ताह रूट डायवर्जन लागू रहा। सावन के दूसरा सोमवार बीतने के साथ ही कांवडि़यों की आवाजाही बहुत कम हो गई। इसके साथ प्रशासन ने रूट डायवर्जन हटाने का निर्णय लिया। सोमवार शाम पांच बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन खोल दिया गया। इसके साथ ही बसों व ट्रकों का संचालन दोनों लेन पर शुरू कर दिया गया। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बीच मे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर एक लेन रूट डायवर्जन फिर से लागू कर दिया जाएगा।

- कांवड़ियों की कम आवाजाही के चलते हाईवे पर फिलहाल दोनों लेन शुरू कर दी गई है। बीच मे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रूट डाइवर्जन लागू कर दिया जाएगा। कई दिनों से हाईवे पर रुके वाहनों को देखते यह कदम उठाया गया है। हालांकि, शुक्रवार की शाम छह सोमवार दोपहर दो बजे तक अभी डाइवर्जन प्लान लागू रहेगा। आदित्य लांग्हे एसपी, अमरोहा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें