फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ के हमले से छात्र की मौत

Tue, 18 Jul 2023 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में खेत से घर लौट रहे कक्षा छह के छात्र पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणोें ने हिंसक सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है। अचानक हुए हादसे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव नंगला खादर में किसान राजाराम सिंह का परिवार रहता है। सोमवार शाम को राजाराम सिंह का चौदह वर्षीय बेटा लोकेश कुमार खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। यहां से घर लौटते समय रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। लोकेश ने सांड़ के हमले से बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन सांड़ ने उसका पीछा करके सींगों से उठाकर पटक दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से सांड़ को दौड़ाया। घायल अवस्था में लोकेश को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोकेश कक्षा 6 का छात्र था। अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। लोकेश की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही है। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी का कहना है कि पीड़ित परिवार की मदद कराई जाएगी। हिंसक सांड़ों को पकड़ावकर गोशाला भिजवाया जाएगा। मौके पर नायब तहसीलदार को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें