फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर दो घंटे तक रेंग रेंग कर गुजरे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। चैत्र माह की सोमवती अमावस्या पर सोमवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम की गिरफ्त में आ गया। ब्रजघाट गंगा में स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने हाईवे पर जहां तहां वाहन खड़े कर दिए। जिसके चलते ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम लग गया। इस कारण हाईवे पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके अलावा स्नान के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं को रोडवेज बसों, डग्गामार वाहनों में सवार करने के लिए चालकों द्वारा रोके गए वाहनों के कारण भी जाम के हालात बने। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। वाहन रेंग-रेंग कर गंतव्य को रवाना हुए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हाईवे पर जाम नहीं लगा था बल्कि वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें