फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांधी जयंती पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि सुबह सात बजे गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। इसके बाद आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे पौधरोपण और 10 बजे श्रमदान के साथ रक्तदान शिविर आयोजित होगा। कुष्ठ आश्रम और जिला अस्पताल में फल-वस्त्र वितरण तथा वृद्धाश्रम में फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक विभिन्न मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान और फल वितरण होगा। एडीएम ने सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें