फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सराफा दुकान में तोड़फोड़, तीन पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के लकड़ा चौराहे पर व्यापारिक रंजिश और पुराने मुकदमे को लेकर चार लोगों ने सराफा दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि धारदार हथियार से किए हमले में सराफ रजत अग्रवाल, उनके पिता राकेश कुमार और भाई स्वर्ण अग्रवाल घायल हो गए। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लकड़ा निवासी रजत अग्रवाल ने बताया कि दो अक्तूबर की शाम वह पिता और भाई के साथ दुकान पर थे। इसी दौरान अंकित, एकांश, नितिन और दीपतांशु निवासी लकड़ा चौराहा घास मंडी एकराय होकर दुकान में घुस आए और व्यापारिक रंजिश व पुराने मुकदमे को लेकर गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि अंकित ने स्वर्ण अग्रवाल के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। अन्य आरोपियों ने भी हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने परिवार को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें