इस दौरान वहां मौजूद युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। बाद में लाठी-डंडे भी निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने चिता के पास रखी लकड़ियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
कुछ लोग विवाद से बचने के लिए इधर-उधर चले गए, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, मारपीट में पांच लोगों के घायल हुए हैं।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कुछ देर तक घाट पर हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद गजरौला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तिगरी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाए