डिडौली में शादी करने से मना करने पर भड़की युवती ने युवक के घर जाकर हंगामा काटा। हाई वोल्टेज ड्रामा देख युवक परिजनों के साथ घर से भाग गया। इसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस ने युवक और परिजनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
डिडौली में प्रेमी के घर पहुंच कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाली युवती ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग डिडौली गांव के ही युवक से चल रहा था।
विज्ञापन
दोनों एक साथ कोचिंग करते थे। प्रेम प्रसंग के चार साल बीतने के बाद प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं हैं। अचानक युवक शादी करने से मुकर गया। उसने बात करनी छोड़ दी। जिससे नाराज युवती मंगलवार की रात प्रेमी के घर धमक गई और जमकर हंगामा किया।
प्रेमिका बोली जब शादी नहीं करनी थी तो मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की। युवती का हंगामा देखते ही प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बाद में परिजनों के साथ मिलकर घर में ताला लगाकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर कोतवाली आ गई।
विज्ञापन
जहां समझाकर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी अरुण चिकारा के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।