लोग रात में पहरा देने को मजबूर
युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को बिजनौर जिले का निवासी बताया। उसने बताया कि उसका भाई गजरौला स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रास्ता भटकते हुए वह यहां तक पहुंचा था। तस्दीक करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
वहीं, गांवों में उड़ रहे ड्रोन ने भी ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है। रोजाना हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को विवश हैं। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।