फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गेहूं के खेत में मिला घर से गायब किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, इस हाल में मिले कपड़े

Thu, 25 Jan 2024 06:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के रहरा में युवती की दुष्कर्म के हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवती सुबह घर से गायब हो गई थी। खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गेहूं के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला। वह बृहस्पतिवार सुबह को घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि उसकी दुष्कर्म बाद हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव में भट्ठा मजदूर का परिवार रहता है। एक बेटी व तीन बेटों के साथ घर में मजदूर की पत्नी रहती है। वह दूसरे भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार तड़के सत्रह वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी।

दोपहर बाद घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था जबकि पहने अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके कुछ समय बाद ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंच गए। घटना की पड़ताल शुरू की गई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या किये जाने आशंका जताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें