फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी की मौत के एक दिन बाद युवक ने भी जान दी, मौत के लिए ठहराया था जिम्मेदार...प्रेम-प्रसंग आ रहा सामने

Sat, 27 Jan 2024 09:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रहरा में किशोरी की मौत के एक दिन बाद युवक ने भी जहर खाकर जान दे दी। उस पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
रहरा में युवक की मौत के बाद मौके पर लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा में किशोरी की मौत के एक दिन बाद गांव के ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। बताते हैं कि किशोरी के परिजनों ने युवक को किशोरी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार की सुबह को भट्ठा मजदूर की 17 वर्षीय बेटी का शव गेहूं के खेत में मिला था। परिजनों और ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था।

इस घटना के अगले दिन शुक्रवार को गांव के एक 20 वर्षीय युवक का शव जंगल में पड़ा मिला। बताते हैं कि कीटनाशक का सेवन करने से उसकी मौत हुई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने मरने वाले युवक को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताते हैं कि पिछले कई माह से किशोरी व युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन किशोरी के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे।

युवक दूसरी जाति से ताल्लुक रखता था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें