फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा में 79 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, सूची जारी

Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम रूप से पहले 68 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर आपत्ति मांगी गई थी। जिसका निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी गई थी। अब बोर्ड द्वारा मांग के अनुरूप 79 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।अनंतिम सूची के बाद अंतिम सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। पहले जहां 68 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था, वहीं अब केंद्रों की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया है। जनपद स्तरीय निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद अंतिम सूची के रूप में 79 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। वहीं केंद्रों के संबंध में 30 दिसंबर तक आपत्तियां भी मांगी गई हैं। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें