फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आला हजरत एक्सप्रेस रद्द, सात ट्रेनें लेट पहुंची

Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोहरे का असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। कोहरे के चलते आलाहजरत एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। इसके अलावा पदमावत एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, समेत छह ट्रेनें एक से डेढ़ देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार लगातार कम हो रही है। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी के साथ पहुंच रहीं हैं। बुधवार को प्रयागराज से सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी के साथ पहुंची। पदमावत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस पैंतीस मिनट देरी से पहुंची तो चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा चालीस मिनट देरी से पहुंची। दिल्ली से मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटा पांच मिनट, जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। जबकि आला हजरत एक्सप्रेस रद्द रही। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण सफर करने लिए इंतजार करने वाले यात्रियों को सर्द मौसम में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। आला हजरत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें