अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शनिवार को पूरा हो गया। शनिवार को इंटरमीडिएट की 332 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ।
जनपद के राजकीय इंटर काॅलेज, आई एम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर काॅलेज, एकेके इंटर कॉलेज समेत चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 19 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा था। दो दिन पहले हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया था जबकि शनिवार को इंटरमीडिएट की 332 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के बाद संपूर्ण उत्तर पुस्तिकाओें का मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो गया है। जिले में कुल मिलाकर हाईस्कूल की 177463 व इंटर मीडिएट की 165121 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही बोर्ड की ओर से परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। समय से कार्य निबटाने के लिए समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है।