अमरोहा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के प्राइवेट फार्म के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिले में 18 केंद्रों पर परीक्षार्थी व्यक्तिगत फार्म भर सकेंगे। व्यक्तिगत फार्म भरने वाले विद्यार्थी नगद शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के संस्थागत प्रवेश व आवेदन के साथ ही व्यक्तिगत परीक्षा के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिलेभर में 18 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राष्ट्रीय इंद्रावती कन्या इंटर कॉलेज बछरायूं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर, अ.रा. इंटर कॉलेज उझारी, राजकीय हाईस्कूल रहरई, राजकीय हाईस्कूल खुंगावली, राजकीय हाईस्कूल चांदरा, राजकीय हाईस्कूल याकूबपुर, राजकीय हाईस्कूल ढ्योटी, राजकीय हाईस्कूल देहरी गुर्जर, राजकीय इंटर कॉलेज मिट्ठेपुर कला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज गजस्थल, राजकीय इंटर कॉलेज धनौरा उर्फ मुरादनगर को केंद्र बनाया गया है।
वहीं, केवल इंटर के लिए श्री गांधी वि. इंटर कॉलेज धनौरा, श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डा. प्रवेश कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत फार्म भरने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र पर अपना विवरण भरकर अर्हता प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित नगद शुल्क सहित इन केंद्रों पर जमा करा सकते हैं।