फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती, बहाने से खेत में बुलाकर ले गया था आरोप

Sat, 19 Apr 2025 11:06 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मासूम को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।  यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की है।

विज्ञापन


जहां पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बालिका को रिश्ते का तहेरा भाई आंधी की वजह से खेत पर बिखरे पड़े गेहूं को एकत्र करने की बात कह कर अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात करीब 12 बजे बालिका रोते हुए जब घर पहुंची, तो परिजनों के होश उड़ गए।

उन्होंने बालिका से इसके बारे में पूछा तो पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना की बात बताई। परिजनों ने बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी घर से भाग गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किशोर पर सात वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म करने का आरोप

गजरौला में किशोर पर पड़ोस के सात वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को लेकर परिजन थाने भी पहुंचे। हालांकि, बाद में मेडिकल व पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसका सात वर्षीय बालक शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था।

आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले का 14 वर्षीय किशोर आया। वह उसके बेटे को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बालक रोता हुआ घर आया। पूछने पर उसने अपने साथ गलत काम किए जाने की बात कही। पीड़ित बालक को लेकर परिजन थाने आए।

पुलिस को तहरीर देकर मेडिकल के लिए सीएचसी में ले गए। मगर, बाद में बालक का मेडिकल नहीं कराया और उसे वापस ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोर पर सात वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा रहे थे। बाद में मामला रफा दफा करने की बात कही। इसलिए तहरीर नहीं दी। बालक का मेडिकल भी नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें