फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फौजी अंकित गुर्जर की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में स्वर्गीय फौजी अंकित गुर्जर की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी मूर्ति का पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने अनावरण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह का बेटे अंकित गुर्जर फौज में जवान थे। वह एक वर्ष पूर्व छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह गांव में घूम रहे थे कि सांड ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में अंकित की मौत हो गई थी। बुधवार को अंकित फौजी की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजसेवी पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान फौजी के परिवार के लोग प्रतिमा से लिपट-लिपट कर रोए। वहीं, स्वर्गीय अंकित फौजी की बटालियन के साथी महेश खड़गवंशी ने गांव नवाबपुरा पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यहां अशोक नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री कौसिंद्र नागर, ग्राम प्रधान अरुण कपासिया, रामचंद्र गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी, दिमाग सिंह, लोकेश सिंह, धारा सिंह फौजी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें