फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेमौसम की बारिश से सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान

Fri, 20 Mar 2026 10:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बृहस्पतिवार से हो रही बेमौसम बारिश से सरसाें व गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने के आसार हैं। सरसों की फसल पक कर तैयार थी। किसानों ने फसल को सूखने के लिए खेत में ही छोड़ दिया था। अचानक बदले मौसम की वजह से सरसों की फसल को नुकसान होने से किसानों के माथे पर चिंता दिखाई दे रही है। गेहूं की फसल को भी नुकसान होने की आशंका जताई गई है। इस साल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की गई थी। फसल भी इस बार अच्छी थी। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार पैदावार अधिक होगी। लेकिन बेमौसम बरसात ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ग्राम मोहम्मदपुर पटटी निवासी किसान लाल सिंह ने बताया कि बारिश से सरसों की पकी फसल को नुकसान हुआ है। ग्राम पपसरा बंगर निवासी रमेश सिंह ने भी सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई है। गेहूं की फसल भी बारिश के साथ तेज हवाओं से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें