डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने अधिशासी अभियंता जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को सुबह शाम निर्बाध रूप से जल आपूर्ति कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाहीं नही होनी चाहिए। वर्ष 2024 तक घर में को नल से जोड़ना सरकार का सपना है।
मंगलवार को उन्होंने विकासखंड के ग्राम पंचायत डबका में जल निगम द्वारा हर घर नल योजना के तहत कराए जा रहे पाइप पेयजल के कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कराए जा रहे कार्य की गुणवता का स्तर, पाइप लाइन टूटी हुई तो नहीं है, जिससे जलभराव की स्थिति ग्राम में उत्पन्न हो रही हो, की कार्य की प्रगति चेक की। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि उपभोक्ताओं को सुबह शाम निर्बाध रूप से जल आपूर्ति कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जानी चाहिए। पाइप लाइन से जल सप्लाई का कार्य जिन-जिन ग्राम पंचायतों में अधूरा है, उसको शीघ्र पूर्ण किया जाए। उपभोक्ताओं को बेहतर जल आपूर्ति दी जाए
। कहा कि सरकार का सपना है कि 2024 तक हर घर को नल से जोड़ना है, वह शीघ्र पूर्ण हो जाना चाहिए। अभियान चलाकर छूटी हुई ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाकर जलापूर्ति प्रारंभ की जाए। हर घर नल योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण इलाकों के हर घर में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना है। अभियान चलाकर जनपद की जो पाइप लाइन टूटी पड़ी हुई है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है उसको शीघ्र ही मरम्मत कराकर निर्बाध जलापूर्ति प्रारंभ की जाए। सभी ग्राम पंचायतों में यह योजना लागू हो जाने से किसी भी नागरिक को पीने के पानी के लिए कहीं भी दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उनके घर में पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अधिशासी अभियंता जल निगम आदि मौजूद रहे।