फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बेरोजगारी चरम पर, जनता है परेशान : महबूब अली

Sun, 25 Feb 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देशभर में बेरोजगारी चरम पर है, पेपर लीक हो रहे हैं और जनता परेशान है। सदर विधायक महबूब अली ने यह बात कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदर विधायक व लोक लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली व पूर्व एमएलसी परवेज अली ने कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित भारत जोड़ों न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत किया। महबूब अली ने कहा कि इस समय देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, पेपर लीक हो रहे है। जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता में जोश है। आने वाले लोक सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, चंद्रपाल सिंह सैनी, मुख्तार नकवी, डाॅ. आफताब सैफी, हाजी इकरार अंसारी, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें