फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनियंत्रित डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक टेंपो को टक्कर मार दी।हादसे में टेंपो सवार पिंटू (32) और नीरज (38) की मौत हो गई। डंपर ने टेंपो को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटा। पेड़ से टकराने के बाद टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह हादसा अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव सूदनपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। अमरोहा नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पिंटू टेंपो चालक थे और अमरोहा की मंडी में काम करते थे। उनके साथ मोहल्ला काला कुआं निवासी नीरज कुमार भी टेंपो पर काम करते थे। दोनों लोग शुक्रवार रात अंगूर लादकर हापुड़ मंडी गए थे और देर रात लौट रहे थे। जैसे ही दोनों अतरासी से अमरोहा की ओर बढ़ते हुए सूदनपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने गलत दिशा में जाकर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर टेंपो को लगभग 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और अंत में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पिंटू व नीरज फंस गए। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

-
उजड़ गए दो परिवार, मासूम बच्चों के सहारे घर
रजबपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले नीरज पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में कपिल, मोहित और वंशिका हैं, जिनका सहारा अब छिन गया है। वहीं, दूसरे मृतक पिंटू निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी वासुदेव अपने पीछे पत्नी कंचन और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बच्चों में प्राची, रीना, पूजा और अमित शामिल हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्यों की असमय मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें