फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भांजे की बरात से लौट रहे मामा की हादसे में गई जान

Fri, 28 Nov 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। भांजे की बरात में शामिल होकर लौट रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

आदमपुर के गांव कासमपुर निवासी देवेंद्र (38) अपने बेटे विकास के साथ बृहस्पतिवार को अपने भांजे करनपुर सुतारी निवासी ऋषिपाल की बारात में शामिल होने थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर गए थे। देर शाम बरात में शामिल होने के बाद देवेंद्र बाइक पर सवार होकर अपने बेटे विकास के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

बुरावली-उझारी मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उधर उसके बेटे का उपचार कराया जा रहा है। मृतक ने अपने पीछे तीन बेटी और एक बेटा छोड़ा है। मौत की सूचना से भांजे की बरात चल रहीं खुशियां फीकी हो गई। सैदनगली थाना अध्यक्ष विकास सहरावत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें