हाईवे के किनारे नाले की सफाई करते समय दिल्ली नंबर की एक लावारिस बाइक मिली है। पुलिस नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में जुटी है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर ढकिया चमन गांव में नाले की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान गांव के ही तौसीफ अहमद उधर से गुजरे। उन्होंने नाले में एक बाइक पड़ी देखी तो बाइक के बारे में नाला सफाई करने वालों को बताया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। लावारिस बाइक मिलने पर पुलिस पहुंच गई तथा नाले से बाइक को बाहर निकाला। बाइक पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी है। यह बाइक दिल्ली के सराय काले खां परिवहन विभाग कार्यालय से पंजीकृत है। बाइक मिलने की सूचना पर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बाइक को कोतवाली ले आई। माना जा रहा है कि बाइक से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर यहां फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेज चौहान ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर मालिक की जानकारी की जा रही है। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।