फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर गंगे के उद्घोष संग लगाई श्रद्धालुओं ने डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर हर गंगे के उद्घोष संग लगाई श्रद्धालुओं ने डुबकी
विज्ञापन

तिगरी गंगा धाम (अमरोहा)। मां भागीरथी में स्नान को आस्था का समुद्र उमड़ पड़ा। हर हर गंगे के नारों संग लाखों श्रद्घालुओं ने तिगरी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। बड़ों और बच्चों में स्नान के लिए उल्लास देखने लायक रहा। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी कराए।
विज्ञापन

तिगरी गंगा तट पर बीते कई दिन से श्रद्घालुओं ने डेरा डाल रखा है। जो भोर होते ही गंगा में स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं। सूरज की किरण निकलने से पहले ही गंगा जल में पहुंच जाते हैं। शनिवार को भी रोजाना की तरह सूर्योदय होने से पहले ही श्रद्घालुओं ने डेरे और शिविरों को छोड़ दिया। हर हर गंगे के उदघोष संग गंगा जल में पहुंचे। पतित पावनी में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। गंगा में जहां युवाओं ने खूब मौज मस्ती की, वहीं महिलाओं ने स्नान के बाद अपने शिविर का रुख कर दिया। उधर कुछ युवक स्नान के बाद गंगा की रेती में जमकर कबड्डी खेली। युवतियां और किशोरियां गंगा में अठखेलियां करतीं नजर आईं। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। श्रद्घालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए जागरूक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें