स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने शहर में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। जांच में टीम को केंद्र का नवीनीकरण नहीं मिला। अन्य कागज भी अधूरे मिले, जिस पर नोडल अधिकारी ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है।
मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. रामजी वर्मा मोहल्ला कोट स्थित जैन अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मशीन की हालत देखी और उसके रजिस्ट्रेशन की जांच की। पाया कि पंजीकरण का डाक्टर द्वारा कोई नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इसके अलावा अन्य कागजी कार्रवाई भी अपूर्ण मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। नोडल अधिकारी के मुताबिक चिकित्सक ने नवीनीकरण नहीं कराया था, जिस वजह से यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। अगर वे मशीन चलाएंगे या फिर बेचेंगे। इसके लिए पहले विभाग से अनुमति लेनी होगी। बहरहाल उस पर अभी सील लगाई गई है। इधर अचानक टीम की इस कार्रवाई से अन्य केंद्र संचालकों में दिन भर खलबली मची रही।