परिजन बोले, सारे कपड़े पहनकर काैन नहाता है
परिजनों के मुताबिक जिस समय मोनू का शव मिला है, उसने पेंट और शर्ट पहन रखे थे। ऐसे में पूरे कपड़े पहनकर कौन नहाता है। परिजनों को मोनू के साथ अनहोनी की आशंका है। मोनू सोमवार दोपहर को गांव के ही लोगों के साथ गागन नदी में नहाने गया था। इस बीच वह तेज बहाव में बह गया और करीब एक घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में फंसा मिला था। मोनू के परिवार में पत्नी हेमलता के अलावा दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करते थे।
नहाने से पहले चारों के शराब पीने की चर्चा
प्रत्यक्षदर्शियों ने मोनू के परिजनों को बताया कि जिस समय मोनू के डूबने की बात सामने आई थी। उससे पहले मोनू और उसके तीनों साथियों ने शराब पी थी। इस बात से परिजनों को मोनू के साथ अनहोनी होने का शक गहरा गया है। वहीं, पुलिस परिजनों को प्रशासनिक मदद मिलने की बात कहकर घटना की जांच करने से बचने की कोशिश कर रही है।