फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजराैला व महेशरा रेलवे स्टेशन पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। महेशरा रेलवे स्टेशन पर काम करने वाला युवक रात में रेलवे लाइन पर मृत मिला। उसका शव क्षत विक्षत था। उधर, बिजनौर के स्योहारा कस्बा निवासी जीशान रेलवे स्टेशन पर लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे स्टेशन अधीक्षक से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस पर चौकी इंचार्ज स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब में दिल्ली जाने के लिए रेलवे टिकट मिला। उसकी पहचान बिजनौर के स्योहारा कस्बा के मोहल्ला चौधरियान निवासी जीशान (35) के रूप में हुई। वह गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया था। सूचना के बाद परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि जीशान हैदराबाद में काम करने जा रहा था। उसे दिल्ली से हैदराबाद के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
उधर दूसरा हादसा बुधवार रात दो बजे महेशरा रेलवे स्टेशन पर हुआ। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले के मसौढ़ी थानाक्षेत्र के गांव दनखनिया निवासी रमेश ऋषि का शव रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे लाइन पर मिला। वह चार दिन पहले ही रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के अधीन काम करने आया था। वह रात में लेबर के साथ रेलवे स्टेशन पर सोया था। रेलवे लाइन पर कैसे पहुंच गया। यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें