फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईवे के अवैध कट पर ट्रक में कार घुसने पर बरेली के दो युवा कपड़ा व्यापारियों की मौत, चालक समेत दो घायल

Fri, 31 Oct 2025 09:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)

सार

पुलिस ने बताया कि यहां पर पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर अवैध कट बना है। राहगीरों और पुलिस के मुताबिक चीनी मिल के उपकरण लदा ट्रक हाईवे के अवैध कट से पार होकर पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। इस बीच दिल्ली की दिशा से आ रही कपड़ा लदी कार कट को पार हो रहे ट्रक में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
इसी वाहन में कार की हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे के अवैध कट पर चीनी मिल के उपकरण लदे ट्रक में कार घुस जाने से बरेली के दो युवा कपड़ा व्यापारियों सलमान व जाहिद की मौत हो गई। उनकी कार के चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों से हादसे की जानकारी ली। ट्रक और कार को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रक चालक हिरासत में लिया।

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुई कार के चालक अनीस ने निजी अस्पताल संचालक को बताया। उसके द्वारा दी जानकारी के मुताबिक बरेली के सीबी गंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव निवासी कपड़ा व्यापारी सलमान, जाहिद और आसिफ खां बीते बृहस्पतिवार को हरियाणा में कपड़ा लेने गए थे। जहां से कपड़े की खरीदारी कर देर रात वापस लौट रहे थे। उधर पंजाब के रोपड़ निवासी ट्रक चालक पंजाब से चीनी मिल के बायलर के उपकरण लादकर चंदौसी क्षेत्र में जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गजरौला नगर से मुरादाबाद की दिशा में तीन किमी पहुंचे थे। 

पुलिस ने बताया कि यहां पर पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर अवैध कट बना है। राहगीरों और पुलिस के मुताबिक चीनी मिल के उपकरण लदा ट्रक हाईवे के अवैध कट से पार होकर पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। इस बीच दिल्ली की दिशा से आ रही कपड़ा लदी कार कट को पार हो रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार में सवार दो कपड़ा व्यापारियों सलमान व जाहिद की मौत हो गई। 
विज्ञापन

कार चालक अनीस और आसिफ घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस पहुंच गई। सलमान व जाहिद को सीएचसी में लाया गया। यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। अनीस व आसिफ को डिडौली कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल को रेफर कर दिया गया। हाईवे पर हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बरेली निवासी दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव सीएचसी लाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें