फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरयिना गांव में बुखार से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप थमने में नाम नहीं ले रहा है। रविवार केे भी जोया ब्लाक क्षेत्र के हरियाना गांव में बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। एक महिला का इलाज दिल्ली में चल रहा था। जबकि दूसरी का एक निजी चिकित्सक के यहां। हालांकि परिजन डेंगू होने की बात कह रहे हैं। गांव में आगे-पीछे दो जनाजे उठने से कोहराम मच गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं दो मौतों से सेहत महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ और नोडल अधिकारी ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव हरियाना में भूरा का परिवार रहता है। उनकी पत्नी बानो (65) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। जनपद के निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया। जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों शव को लेकर घर पहुंचे और रविवार केे शव को सुुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। वहीं गांव ही 30 वर्षीय सहाना उर्फ गुड़िया भी पांच दिन से बुखार से पीड़ित थीं। उसकी रविवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। एक के बाद एक मौत होने के गांव में दहशत का माहौल है। गांव में दो जनाजे देख अपनों की आंखें भर आईं। परिजनों में हाहाकार मचा रहा। रविवार को परिजनों ने दोनों शवों को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 12 से अधिक और लोग बुखार से पीड़ित है। जिनका निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है।
- मैं खुद हरियाना गांव गया था। एक महिला की बुखार से मौत हुई। उन्हें लंबे समय से बुखार था। जबकि दूसरी महिला को हार्ट संबंधित बीमारी थी। - डॉ. रमेश चंद शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें