फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर के पिपलोती खुर्द में डेंगू से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव पिपलोती खुर्द में डेंगू से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। एक की मौत मंगलवार रात को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई तो दूसरी की मौत तीन दिन पूर्व उपचार के दौरान हुई थी। दोनों को चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। गांव में डेंगू से दो मौत हो जाने से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव निवासी इरशाद की पत्नी अफसाना (32) को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुरू में तो पास के निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया लेकिन फायदा नहीं होने पर उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की रात नगर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक ने उसे डेंगू की पुष्टि की थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के ही नफीस की पत्नी हसीन जहां (38) की तीन दिन पूर्व निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसे चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसर गंभीरता नहीं दिखा रहे। गांव में दवाओं का छिड़काव भी नहीं हो रहा। लगातार बुखार और डेंगू की वजह से हो रही मौतों से लोगों में भय व्याप्त है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अमित भरु का कहना है कि डेंगू से आशंकित मरीजों की निजी अस्पताल में हो रही मौतों की जानकारी नहीं है। सरकारी अस्पताल में जो भी डेंगू आशंकित मरीज आता है। उसका सावधानीपूर्वक पूरा उपचार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें