फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुपारी लदे दो ट्रक पकड़े, 95 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने सुपारी लदे दो ट्रक पकड़े लिए। दोनों ट्रक असम से दिल्ली जा रहे थे। एक में 424 बोरियां लदी हुईं थीं, जबकि दूसरे में 498 बोरियां लादकर ले जाया जा रहा था। कम बोरी लदे ट्रक पर 43 लाख रुपये व ज्यादा बोरी वाले ट्रक पर 52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की कई दिन तक की गई जांच और छानबीन में यह पता नहीं चल पाया कि ट्रक किस फर्म का माल ले जा रहे थे।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के सचल दल प्रभारी विनय कुमार पांडे टीम के साथ 30 जून की रात रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच सुपारी लदे दो बड़े ट्रकाें रोक लिया। पूछताछ करने पर दोनों के चालकों ने बताया कि वह असम से माल लेकर दिल्ली जा रहे हैं। अभिवहन पास दिखाने को कहा, लेकिन नहीं दिखा सके। किस फर्म का माल है और किस कंपनी से खरीद कर लाया जा रहा है, यह भी नहीं बता सके।
जिस पर टीम ने दोनों ट्रक कब्जे में लिए और उनको वाणिज्य कर विभाग के सुल्तान नगर मोहल्ला स्थित कार्यालय में लाया गया। उनमें लदी बोरियों की गिनती की। एक में 424 बोरियां तो दूसरे में 498 बोरियां लदी थीं। विनय कुमार पांडेय का कहना है कि अभी जुर्माना जमा नहीं किया गया है।
विज्ञापन



अस्तित्व में नहीं पाई गईं फर्म
वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा पकड़े गए दोनों ट्रकों में लदा किस फर्म का है, यह पता नहीं चल पाया। सचल दल प्रभारी ने बताया कि एक ट्रक के चालक ने माल असम से लाने की बात कही थी, लेकिन जब छानबीन की गई तो उसके द्वारा बताई गई फर्म अस्तित्व में नहीं पाई गई। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि फर्जी फर्म बनाकर माल को इधर-उधर भेजा जा रहा था। दूसरे ट्रक के चालक ने बताया कि वह दिल्ली की शिवानी फर्म का माल ला रहा है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। अभी तक वह भी अस्तित्व में नहीं पाई गई है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि टैक्स चोरी करने के लिए फर्जी कंपनी बनाकर व्यापार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें