फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, एक का चालक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर बुधवार रात करीब 2:30 बजे आगे चल रहे बजरी से लदे ट्रक में मैदा भरा ट्रक टकरा गया। टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में राजस्थान निवासी ट्रक चालक रतनलाल (54) की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, बजरी भरे ट्रक के चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया है। चालक के जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 2:30 बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर मैदा भरा ट्रक जा रहा था। जिसके आगे बजरी भरा ट्रक चल रहा था।
जैसे ही दोनों ट्रक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संभल चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी मैदा भरा ट्रक आगे चल रहे बजरी के ट्रक में घुस गया। यह हादसा इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण हुआ। टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई। मैदा भरे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। जबकि, दूसरे ट्रक के चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

अमरोहा, गजरौला और मुरादाबाद से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रकों के पास जाना मुश्किल था। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग बुझाने में कामयाब हो सके। लेकिन, तब तक केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने से दोनों ट्रकों में भी भारी नुकसान हो गया।
पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर उसके मलिक को फोन किया तो उसने चालक की पहचान राजस्थान के टोंक जिले के बासू गांव निवासी रतनलाल के रूप में की है। सीओ ने बताया कि सूचना पर चालक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें